पटना को मिलेगा दूसरा ISBT, बिहटा में जमीन देखने पहुंचे नीतीश कुमार, जगह हुई फाइनल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2021 2:48 PM
पटना के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक और अंतरराज्यीय बस अड्डा मिलने जा रहा है. यह बस अड्डा पटना के पश्चिम इलाके बिहटा में बनने जा रहा है. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पूरे अमले के साथ बिहटा पहुंचे.
पटना. पटना के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक और अंतरराज्यीय बस अड्डा मिलने जा रहा है. यह बस अड्डा पटना के पश्चिम इलाके बिहटा में बनने जा रहा है. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पूरे अमले के साथ बिहटा पहुंचे. करीब 25 एकड़ में बनने जा रहे इस बस अड्डे के लिए तमाम तरह के दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिये.
बिहटा संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 12 बजे अपने अधिकारियों के साथ बिहटा के नेउरा और कन्हौली गांव के पास चयनित जमीन को देखने पहुंचे. लगभग 25 एकड़ में बनने जा रहे इस बस अड्डे के लिए उन्होंने सबसे पहले बिहटा के नेउरा के पास जमीन का निरीक्षण किया.
उसके बाद उन्होंने बिहटा सरमेरा SH78 के कन्हौली मोड़ के पास की जमीन देखी. उन्होंने पटना के आयुक्त आनंद किशोर, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल तथा जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह से अगली कैबिनेट में कन्हौली के पास की जमीन के अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया. वही सीएम नीतीश कुमार ने सगुना मोड़ से बिहटा तक बन रहे लगभग 20 किलोमीटर के एलिवेटेड प्रोजेक्ट का सिकंदरपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के पास निरीक्षण किया.
पटना में बढ़ते वाहन दबाव को देखते हुए शहर का विस्तार बिहटा तक करने की योजना पर सरकार तेजी से काम कर रही है. बिहटा में पटना आईआईटी कैम्प्स,एनआईटी कैम्प्स, आईटी हब के अलावा कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्था बनने जा रहे हैं. साथ ही पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट को भी बिहटा- सरमेरा पथ से जोड़ा जा रहा है. अब इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहटा में बस अड्डे का नया प्रोजेक्ट दिया है. इससे इस इलाके में विकास की रफ्तार तेज होगी.
इनपुट – बैजू कुमार
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










