पटना: ढोलक-झाल की थाप पर निकले युवा, बोले- सूखा नशा छोड़ो, युवाओं को बचाओ
सूखे नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए
पटना के सरवां में युवाओं ने ढोलक-झाल की थाप पर अनोखा अभियान चलाया. उन्होंने लोगों को सूखा नशा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
Patna News : मसौढ़ी में सूखा नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को नगर परिषद के वार्ड 26 स्थित सरवां में युवाओं ने अनोखे अंदाज में अभियान चलाया. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार उर्फ भुटाली और संजय सिंह के नेतृत्व में युवाओं की टोली ढोलक, झाल और मंजीरे के साथ मोहल्ले की गलियों में निकली. इस दौरान नारे लगाकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गयी.
गलियों में घूमकर लोगों को किया जागरूक
अभियान के दौरान युवाओं ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नशे की लत से व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार पर भी गंभीर असर पड़ता है. युवाओं ने अभिभावकों से बच्चों और किशोरों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा उन्हें नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की.
नशा बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन को भी सख्ती बरतनी चाहिए. नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ युवाओं के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. उन्होंने मोहल्ले के लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की.
बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल
जागरूकता अभियान में अमृतेश कुमार, साकेत कुमार, मंजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, छोटे कुमार, गुदन सिंह, करण कुमार, मनीष सिंह, दीपक कुमार, गौतम सिंह, चूचू पांडेय एवं सोनू कुमार समेत अन्य युवा शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए