युवक ने पिता को वीडियो कॉल कर कहा- मैं आत्महत्या कर रहा हूं और लटक गया
Author Kumar prabhat
Updated:
विज्ञापन

अनीसाबाद के पुलिस काॅलोनी पहाड़पुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
पटना:
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद के पुलिस काॅलोनी पहाड़पुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है. 29 साल के निहाल कुमार ने अपने दोस्त के कमरे में फांसी लगा ली. निहाल के पिता महेंद्र सिंह किराना दुकान चलाते हैं. निहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था. घटना की जानकारी मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस कमरे की छानबीन की लेकिन कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस निहाल के मोबाइल को जब्त कर ली है और जांच कर रही है. बताया गया कि निहाल कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. जिस समय वह दोस्त के कमरे पर पहुंचा उस वक्त उसका दोस्त वहां नहीं था. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की. थानेदार प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक वीडियो कॉल कर पिता से बात किया और उसके बाद सुसाइड कर लिया. महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे ने उन्हें वीडियो कॉल किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. पिता ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद वह कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया. पिता अन्य परिजनों के साथ भागे-भागे निहाल के दोस्त के कमरे पर पहुंचे. दरवाजा अंदर से बंद था. धक्का देकर दरवाजा तोड़ा गया लेकिन तब तक निहाल की मौत हो चुकी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










