पूजा कर बेटी को लेने निकली महिला, रास्ते में बाइक सवार ने झपटा मंगलसूत्र; पीला गमछा बांधकर भागा

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पटना के कंकड़बाग में सोमवार को एक महिला मंदिर से पूजा कर अपनी बेटी को स्कूल से लेने निकली थी. इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार झपटमार ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गया.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जिले के कंकड़बाग के एलआईसी कॉलोनी इलाके में सोमवार को बाइक सवार झपटमार ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया. वारदात के बाद महिला और आसपास के लोगों ने बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में बाइक लेकर भाग निकला. पीड़िता रजनी देवी (30) ने पत्रकार नगर थाने में अज्ञात अपराधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

मंदिर से पूजा कर बेटी को लेने जा रही थी महिला

रजनी देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी बेटी को स्कूल से लाने के लिए घर से निकली थीं. सोमवार का व्रत होने के कारण रास्ते में मंदिर में पूजा करने भी गयी थीं. इस दौरान उन्होंने करीब पांच-छह ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र पहन रखा था.

मंदिर से निकलकर घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आये युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया.

हेलमेट और पीले गमछे से छिपा रखा था चेहरा

महिला के अनुसार, बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था और चेहरे पर पीला गमछा लपेट रखा था. मंगलसूत्र झपटने के बाद उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार होने लगा.

अचानक हुई वारदात से महिला शोर मचाने लगी. आसपास के लोगों ने भी बदमाश को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन वह गलियों और सड़क का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार झपटमार की पहचान की जा सके. पुलिस बाइक के नंबर और बदमाश के हुलिये के आधार पर भी उसकी तलाश में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन