संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, लगाया हत्या का आरोप

patna news: मनेर. थाना क्षेत्र के लोदीपुर बाजार, ब्यापुर हाइस्कूल के पास बुधवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी. हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के लोदीपुर बाजार, ब्यापुर हाइस्कूल के पास बुधवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी. हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि नकटा दियारा, दानापुर निवासी कल्पनाथ राय की पुत्री 30 वर्षीय रीना देवी की दस साल पहले लोदीपुर बाजार निवासी नवल राय के पुत्र पिंटू कुमार के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद से पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद होने लगा.

स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई, इसके बाद कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा. इसी बीच बुधवार को संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गयी. महिला के अचानक मौत होने की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. वहीं मृतका के परिजन ससुराल वालों और पति पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं.

इस मामले में एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि देर शाम तक मामले में लिखित शिकायत मृतक के मायके वालों ने नहीं दी है. लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

दो पट्टीदारों में मारपीट में चार घायल, दो गिरफ्तार

मसौढ़ी. भगवानगंज थाना के बिहटा (केवटा) गांव में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये. इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ चार-चार आरोपितों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

घटना का कारण जमीन की पायलिंग को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है. बिहटा गांव के विकास कुमार और उसके पट्टीदार सुरेंद्र चौधरी अपनी अपनी जमीन की पायलिंग करा रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे की जमीन में बढ़कर पायलिंग कराने का आरोप लगा आपस में भिड़ गये. इसमें एक पक्ष के धर्मेंद्र चौधरी और दूसरे पक्ष के विकास कुमार, दीपक कुमार व सन्नी कुमार घायल हो गये. इधर पुलिस ने एक पक्ष के जितेंद्र कुमार और सुरेंद्र चौधरी को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन