ePaper

मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रत्येक वोटर के घर तक पहुंच कर संपर्क करने का अवसर : संजय झा

Updated at : 17 Jul 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रत्येक वोटर के घर तक पहुंच कर संपर्क करने का अवसर : संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान हमारे लिए बिहार के हर एक मतदाता के घर तक पहुंचने और संपर्क करने का सुनहरा अवसर है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान हमारे लिए बिहार के हर एक मतदाता के घर तक पहुंचने और संपर्क करने का सुनहरा अवसर है. हमें हर बूथ पर बीएलए-2 का मनोनयन कर उनके माध्यम से हर मतदाता के घर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है. हमें उन मतदाताओं का विशेष रूप से ध्यान रखना है जो अभी खेती में लगे हुए हैं या राज्य से बाहर रह रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण जन जागरुकता के लिए आठ जुलाई को आयोजित साइकिल रैली की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी. संजय कुमार झा बुधवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बीएलए-2 मनोनयन एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू का अभियान चुनाव आयोग की तय समय-सीमा 25 जुलाई से पहले 20 जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीएलए-2 मनोनयन और मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए पार्टी के 23 वरीय नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया है. इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटे हमें यह सुनिश्चित करना है. इस दौरान विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, संजय गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, मनीष मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन