ePaper

बिहार में चमकी बुखार से ठीक हुए बच्चों पर Viral Fever का खतरा, एक्शन में स्वास्थ्य विभाग

Updated at : 16 Sep 2021 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Viral Bukhar In Bihar: शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी के अनुसार पीकू वार्ड में भर्ती एइएस से स्वस्थ हुए बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ गये हैं. ऐसे में अन्य भी स्वस्थ बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं. इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करनी अति आवश्यक हैं.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एइएस से स्वस्थ हुए बच्चों को वायरल बुखार ना हो, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर हो गई है. एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड से इलाज के बाद स्वस्थ हुए 74 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश जारी किये गये. बच्चे जिस प्रखंड के है, वहां के सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश जारी किया गया हैं.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी के अनुसार पीकू वार्ड में भर्ती एइएस से स्वस्थ हुए बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ गये हैं. ऐसे में अन्य भी स्वस्थ बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं. इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करनी अति आवश्यक हैं. अगर इन बच्चों के स्वास्थ्य जांच के दौरान अगर वायरल बुखार की आशंका हो तो उसे एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती कराये, ताकि जल्द से उनका इलाज शुरू हो. सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने कहा कि एइएस से स्वस्थ्य हुए बच्चों की जांच के लिये पीएचसी प्रभारियों को कहा गया हैं

बताया जा रहा है कि पिछले 6 सितंबर से सभी पीएचसी से रिकार्ड मंगाए जा रहे है कि कितने बच्चे ओपीडी में वायरल बुखार के आ रहे हैं. सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने कहा कि वायरल बुखार और ब्रोंकाइटिस का पता लगाने के आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं.

Also Read: Viral Fever का कहर, पटना AIIMS में बेड फुल, भागलपुर में एक बेड पर तीन बच्चों का हो रहा इलाज

इधर, वायरल बुखार के एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में 122 बच्चे का इलाज चल रहा हैं. इसमें एसकेएमसीएच में 90 व केजरीवाल अस्पताल में 68 का इलाज चल रहा है. बुधवार को एसकेएमसीएच में पिछले 24 घंटे में 10 नये बच्चे भर्ती हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन