ePaper

UPSC NDA Exam 2020: यूपीएससी आज दो पालियों में लेगी एनडीए की परीक्षा, मास्क व सैनिटाइजर सहित इन नियमों का करना होगा पालन...

Updated at : 06 Sep 2020 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
UPSC NDA Exam 2020: यूपीएससी आज दो पालियों में लेगी एनडीए की परीक्षा, मास्क व सैनिटाइजर सहित इन नियमों का करना होगा पालन...

UPSC NDA Exam 2020 पटना: यूपीएससी की एनडीए की परीक्षा रविवार को होगी. परीक्षा के लिए पटना प्रमंडल में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं जिसमें 41 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय समेत कई अन्य कॉलेजों में केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर यूपीएससी के द्वारा कई गाइडलाइन जारी किये गये हैं.

विज्ञापन

पटना: यूपीएससी की एनडीए की परीक्षा रविवार को होगी. परीक्षा के लिए पटना प्रमंडल में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं जिसमें 41 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय समेत कई अन्य कॉलेजों में केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को लेकर यूपीएससी के द्वारा कई गाइडलाइन जारी किये गये हैं.

मास्क व स्मॉल साइज सैनिटाइजर लाना अभ्यर्थियों को अनिवार्य

सोशल डिस्टेंसिंग का परीक्षा के दौरान पूरा ध्यान रखा जायेगा. मास्क व स्मॉल साइज सैनिटाइजर लाना अभ्यर्थियों को अनिवार्य होगा. सैनिटाइजर सिर्फ ट्रांसपैरेंट लाना है. कलर सैनिटाइजर लाने की अनुमति नहीं है. इसके अतिरिक्त मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर पाबंदी होगी. सुरक्षा की दृष्टि से यह गाइडलाइन जारी किया गया है.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह दस से साढ़े बारह बजे तथा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दूसरे पाली में परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना है. देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जायेगी. एनडीए में दो पेपर की परीक्षा होगी.

परीक्षा को लेकर कॉलेज से लेकर प्रशासन स्तर तक तैयारी

पहला गणित व दूसरा जेनरल एबिलिटी. छात्रों को आइडी प्रुफ व एक फोटो साथ में रखना होगा जिसकी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा. किसी भी तरह के कदाचार करने पर तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा और गिरफ्तारी भी हो सकती है. परीक्षा को लेकर कॉलेज से लेकर प्रशासन स्तर तक तैयारी की गयी है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन