आशीर्वाद यात्रा का चौथा चरण: पटना पहुंचे चिराग, गया, नवादा और नालंदा में दिखाएंगे अपना दम

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख व जमुई सांसद चिराग पासवान गुरुवार को पटना पहुंचे. शुक्रवार को वो अपने आशीर्वाद यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे
पटना. लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख व जमुई सांसद चिराग पासवान गुरुवार को पटना पहुंचे. शुक्रवार को अपने आशीर्वाद यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे. इसी क्रम में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में भी हुंकार भरेंगे और अपने पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे. चिराग गुट वाली लोजपा प्रवक्ता राजेश भट्ट ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को चिराग नालंदा में खुद मौजूद रहेंगे और जनता से अपना सीधा संवाद स्थापित करेंगे.
लोजपा प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि आशीर्वाद यात्रा के चौथे चरण में 30 जुलाई को गया, 31 को नवादा और 01 अगस्त को नालंदा जिले में अपनी सभा करेंगे. चिराग गुट को उम्मीद है कि इस यात्रा को लेकर तीनों जिलों के कार्यकर्ताओं और लोजपा के सभी नेताओं मे काफी उत्साह व जोश भरा हुआ है. उनका कहना है कि पिछले तीन चरणों के आशीर्वाद यात्रा में चिराग पासवान को जो जनसमर्थन मिला है, उससे यह उम्मीद है कि चौथे चरण में भी लोगों का समर्थन मिलेगा. चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा को लेकर तीनों जिलों के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं. उन लोगों ने अपने नेता के स्वागत के लिए शहर को पार्टी के झंडे और बैनर से पाट दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










