ePaper

उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान बना बिहार शिल्प विरासत का संरक्षक

Updated at : 29 May 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान बना बिहार शिल्प विरासत का संरक्षक

बिहार की समृद्ध कलात्मक परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन करने वाला उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (उमसास) आज राज्य की पारंपरिक शिल्पकला और हस्तशिल्प के संरक्षण और संवर्धन का प्रमुख संरक्षक बन चुका है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार की समृद्ध कलात्मक परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन करने वाला उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (उमसास) आज राज्य की पारंपरिक शिल्पकला और हस्तशिल्प के संरक्षण और संवर्धन का प्रमुख संरक्षक बन चुका है. यह संस्थान बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को समकालीन समय से जोड़ते हुए अतीत और भविष्य के बीच सेतु का कार्य कर रहा है. संस्थान का उद्देश्य सिर्फ कला को संरक्षित करना नहीं, बल्कि कारीगरों और शिल्पकारों के लिए एक सतत और सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है. इसमें कौशल विकास, नवाचार, बाजार तक पहुंच और सांस्कृतिक संरक्षण की रणनीति शामिल हैं. अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान ने कारीगरों और शिल्पियों के लिए एक सतत और सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है. इससे वे अपनी पारंपरिक कला को जीवित रखते हुए आधुनिक बाजार की मांगों के अनुरूप ढल सके. हर वर्ष 400 प्रशिक्षार्थियों को मिलता है कौशल प्रशिक्षण : उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की ओर से संचालित व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत हर साल दो सत्रों में 18 शिल्पों में छह महीने की कौशल प्रशिक्षण दिये जाते हैं. इससे लगभग चार सौ प्रशिक्षार्थी लाभान्वित होते हैं. इन प्रशिक्षणों के माध्यम से न केवल पारंपरिक कला का संरक्षण होता है, बल्कि यह आधुनिक बाजार की मांगों के अनुरूप शिल्पकारों को तैयार करने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन