ePaper

26 जून को होने वाले यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी

Updated at : 23 Jun 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
26 जून को होने वाले यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 26 जून को होने वाले यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 26 जून को होने वाले यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस दिन निर्धारित है, वे अब अपना एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में करना होगा. यूजीसी नेट जून 2025 के लिए 25, 26, 27 और 28 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी थी. एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जायेगी. पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन