पटना: सोन नदी में नहाने गये दो किशोर गहरे पानी में डूबे, एक दिन बाद दाेनों का शव मिला
पटना के रानीतालाब में सोन नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला।
Patna News : बिक्रम प्रखंड के रानीतालाब थाना क्षेत्र के इकबालगंज-निसरपुरा गांव के दो किशोरों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गयी. दोनों रविवार को नदी में नहाने गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गये. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
मृतकों की पहचान इकबालगंज-निसरपुरा निवासी स्वर्गीय चंदन कुमार के 12 वर्षीय पुत्र किशु कुमार और रविशंकर कुमार के 13 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार के रूप में हुई है.
नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गये
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों किशोर रविवार को सोन नदी में नहाने गये थे. नहाने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गये और डूब गये. दोनों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में काफी देर तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. अंधेरा होने और नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण रविवार को दोनों का सुराग नहीं मिला.
एनडीआरएफ ने चलाया अभियान, मिले दोनों शव
सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने नदी में दोनों किशोरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिये. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी मातम का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए