जेसीबी जलाने व रंगदारी मांगने के मामले में दो नक्सली गिरफ्तार

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Aug 2025 12:32 AM

विज्ञापन

patna news: पालीगंज. सड़क निर्माण कंपनी में लगे जेसीबी जलाने, रंगदारी मांगने समेत कई कांडों में फरार दो नक्सली को खिरी मोड़ थाना क्षेत्र के कटका दल्लू बिगहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली राकेश कुमार और रामनाथ यादव को दो कट्टा और एक देशी कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पालीगंज. सड़क निर्माण कंपनी में लगे जेसीबी जलाने, रंगदारी मांगने समेत कई कांडों में फरार दो नक्सली को खिरी मोड़ थाना क्षेत्र के कटका दल्लू बिगहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली राकेश कुमार और रामनाथ यादव को दो कट्टा और एक देशी कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों के घर से दो देसी कट्टा और एक देसी कार्बाइन बरामद हुई है. जांच के बाद पता चला कि गिरफ्तार दोनों नक्सली पर वर्ष 2019 में खीरी मोड़ और 2018 से पालीगंज थाने में इन छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों पिछले कई सालों से फरार चल रहे थे. फिलहाल गिरफ्तार दोनों नक्सली के खिलाफ खीरीमोड़ थाने में एक और आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है. साथ ही बताया कि वर्ष 2019 में खिरी मोड़ थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान रंगदारी को लेकर इन नक्सलियों ने जेसीबी को आग के हवाले कर दिया था. कंस्ट्रक्शन के मालिक विवेक सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी थी. तो वहीं पालीगंज थाने में 2018 और 2022 में दो युवक की गोली मारकर हत्या में भी ये लोग शामिल थे. फिलहाल पुलिस मामले दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन