पटना: नावों से हथियार के बल पर रंगदारी वसूलते दो बदमाश गिरफ्तार, दो हथियार व 10 कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी व जब्त कट्टा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनेर थाना क्षेत्र की सोन नदी में पुलिस ने नावों से रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमरवा-पतीला सोन नदी में बालू एवं यात्री ढोने वाले नावों से हथियार का भय दिखाकर रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक छोटी नाव भी पकड़ी गयी.

विज्ञापन

नाव सवारों से अवैध वसूली की मिली थी सूचना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूअरमरवा-पतीला सोन नदी में कुछ अपराधकर्मी हथियार का भय दिखाकर बालू परिवहन एवं यात्रियों को ले जाने वाले नाव सवारों से अवैध वसूली कर रहे हैं. सूचना के बाद सिटी एसपी संकेत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 अमरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कार्रवाई की.

निजी नाव से रेकी कर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस टीम निजी नाव पर सवार होकर नदी में अपराधियों की गतिविधियों की रेकी करते हुए मौके पर पहुंची. इसके बाद छापेमारी कर एक छोटी नाव पर सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उनके पास से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए.

हथियार दिखाकर वसूलते थे रंगदारी

दानापुर-2 के डीएसपी अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नदी में नाव सवारों को हथियार का भय दिखाकर रंगदारी वसूलते थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है.

दोनों गिरफ्तार आरोपित बिहटा के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पाण्डेयचक निवासी भीष्म नारायण सिंह के पुत्र दीपू कुमार और बिहटा के पथलौटिया निवासी चंद्रशेखर राय के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है.

छापेमारी टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल

छापेमारी दल में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक संजय चौधरी, अफसर अली, जवाहर राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रंगदारी वसूली से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें : पटना: तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा, एक ने बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान, जांच के लिए पहुंचे एसएसपी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन