गौरीचक में झोंपड़ियों में लगी आग दो सगे भाई जिंदा जले, दो बच्चे झुलसे
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 24 Mar 2025 11:55 PM
patna news: पटना/फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार की आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जनकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे बनी चार झोंपड़ियों में अचानक आग लग गयी, जिसमें सुधीर नट के दो बेटे चार वर्षीय आदित्य व आठ वर्षीय सन्नी आग में जिंदा जल गये.
पटना/फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार की आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जनकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे बनी चार झोंपड़ियों में अचानक आग लग गयी, जिसमें सुधीर नट के दो बेटे चार वर्षीय आदित्य व आठ वर्षीय सन्नी आग में जिंदा जल गये. पड़ोस की झोंपड़ी में रहने वाले दो अन्य बच्चे भी झुलस कर जख्मी हो गये हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया. मौके पर पहुंची गौरीचक थाना पुलिस और तीन दमकल की गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था. स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, झोंपड़ी में रहने वाले मजदूर परिवारों ने रात में मच्छर भगानेवाला क्वायल जलाया था. इसी क्वायल से धीरे-धीरे झोंपड़ी में आग फैल गयी. तेज हवा के कारण आग ने पास की चार अन्य झोंपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. यह घटना रविवार की रात करीब 12 बजे हुई. उस समय सुधीर नट व उसके आसपास स्थित चार अन्य झोंपड़ियों में लोग सोये थे. आग ने तुरंत ही विकराल रूप ले लिया. लोगों ने किसी तरह से झोंपड़ी से बाहर भाग कर अपनी जान बचायी. लेकिन झोपड़ी में सो रहे सुधीर नट के दो बेटे सन्नी कुमार और आदित्य कुमार अंदर ही फंसे रह गये. आग इतनी भयावह रूप ले चुकी थी कि उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिल पाया और उनकी मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी. इस हादसे में दो अन्य बच्चे भी घायल हो गये, जिनका इलाज जारी है. इस अगलगी की घटना में सुधीर नट सहित अन्य की झोंपड़ियों में रहे सारे सामान जल कर खाक हो गये. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां-बाप अपने बच्चों की मौत से सदमे में हैं. स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं. सुधीर नट मजदूरी करता हैा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










