कैंपस : टीआरइ-3 : गणित और विज्ञान विषय में सर्वाधिक रहा कटऑफ मार्क्स, हिंदी दूसरे स्थान पर

Updated at : 16 Nov 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : टीआरइ-3 : गणित और विज्ञान विषय में सर्वाधिक रहा कटऑफ मार्क्स, हिंदी दूसरे स्थान पर

शुक्रवार को जारी किये गये तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के परिणाम में मध्य विद्यालय (वर्ग छह-आठ) के लिए गणित और विज्ञान विषय का कटऑफ मार्क्स सबसे अधिक रहा है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

शुक्रवार को जारी किये गये तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के परिणाम में मध्य विद्यालय (वर्ग छह-आठ) के लिए गणित और विज्ञान विषय का कटऑफ मार्क्स सबसे अधिक रहा है. अनारक्षित वर्ग में यह 92 है, जबकि अनारक्षित महिला वर्ग में 82 और इडब्ल्यूएस में 88 तक पहुंच गया है. वर्ग छह-आठ का हिंदी विषय का कटऑफ दूसरे स्थान पर है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ मार्क्स 92 है. अनारक्षित महिला वर्ग में 88 कटऑफ मार्क्स के साथ यह उस वर्ग का अधिकतम कटऑफ रहा है. प्राथमिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में बांग्ला विषय का कटऑफ 82 है और यह सर्वाधिक कटऑफ वाला विषय है, जबकि सामान्य विषय वर्ग में भी अनारक्षित श्रेणी में यह 81 रहा है. दिव्यांग श्रेणी के कटऑफ को हटा दें, तो 39 न्यूनतम कटऑफ रहा है जो अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत विषय के लिए एससी कोटि में और गणित व विज्ञान विषय के लिए एससी महिला कोटि में है.

अंग्रेजी और हिंदी में एससी और एसटी से अधिक इसी कैटेगरी के महिला वर्ग का कटऑफ

वर्ग 6-8 के लिए अंग्रेजी और हिंदी में एससी और एसटी से अधिक इसी कैटेगरी के महिला वर्ग का कटऑफ गया है. इन दोनों विषयों में एससी का कटऑफ 39 है, जबकि एससी महिला वर्ग का कटऑफ 40 गया है. अंग्रेजी विषय में एसटी महिला वर्ग का कटऑफ भी एसटी वर्ग के कटऑफ से अधिक है. वर्ग 6-8 के संस्कृत विषय का एसटी महिला वर्ग का कटऑफ एसटी वर्ग के कटऑफ से 21 अंक अधिक है. एसटी में यह केवल 47 है, जबकि एसटी महिला वर्ग में बढ़कर 68 हो गया है. संस्कृत विषय में एससी महिला वर्ग का कटऑफ (40) भी एससी (39) से एक अधिक है.

मध्य विद्यालय

आरक्षण श्रेणी- सामाजिक विज्ञान- अंग्रेजी-हिंदी-उर्दू-संस्कृत-गणित एवं विज्ञान

अनारक्षित-75 -75-90 -75-77-92

अनारक्षित महिला-68-71-88-67-75-82

इडब्ल्यूएस- 71 -67-79-67-58-88

इडब्ल्यूएस महिला – 64-64-78-63-51-75

एससी- 57 -39

-39-62-39-46

एससी महिला-48 -40-40-57-40-3

एसटी- 53-41-47-N/A-47-42

एसटी महिला- 53-42-48-N/A-68-41

इबीसी- 68 -56-70-70 -42-85

इबीसी महिला-59-48-70-60-39-65

बीसी- 73-66-81-58-44-89

बीसी महिला- 63- 61-80-42-39-75

बीसीएल-61-57-78-58-N/A-71

प्राथमिक विद्यालय

आरक्षण श्रेणी- सामान्य(शिक्षा विभाग)- सामान्य(एससी-एसटी कल्याण विभाग)-उर्दू-बांग्ला

अनारक्षित- 81-81-68-82

अनारक्षित महिला-70-70-50-66

इडब्ल्यूएस- 74-74-60-N/A

इडब्ल्यूएस महिला -63-63-43-50

एससी-39-N/A -39-47

एससी महिला- 39-N/A-N/A-44

एसटी- 39-N/A-N/A-N/A

एसटी महिला- 39-N/A-N/A-N/A

इबीसी- 67-66-58-55

इबीसी महिला- 56-60-44-48

बीसी- 74-74-41-68

बीसी महिला-66-60-39-50

बीसीएल-60-60-39-N/A

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन