सभी पर्यटन क्षेत्र के लिए शुरू होगी परिवहन सेवा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 12:52 AM
परिवहन विभाग पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए जल्द ही परिवहन सेवा शुरू करेगा. विभाग ने दिसंबर तक पर्यटन क्षेत्रों में मार्ग सर्वे का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि जनवरी से पर्यटन क्षेत्रों में सबसे पहले छोटी गाड़ियों की सेवा शुरू की जा सके.
संवाददाता, पटना परिवहन विभाग पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए जल्द ही परिवहन सेवा शुरू करेगा. विभाग ने दिसंबर तक पर्यटन क्षेत्रों में मार्ग सर्वे का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि जनवरी से पर्यटन क्षेत्रों में सबसे पहले छोटी गाड़ियों की सेवा शुरू की जा सके. वर्तमान समय में पर्यटक क्षेत्रों में गाड़ियों के मनमाने किराये से पर्यटक परेशान रहते हैं. देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को परेशानी होती है. इन्हीं पर्यटकों तक सुविधा पहुंचाने के लिए विभाग ने रोडमैप तैयार किया है. पर्यटन क्षेत्रों में घूमने के दौरान छोटी गाड़ियों का चलन अधिक रहता है.पर्यटकों को आसपास घूमने में दिक्कत ना हो , इसको लेकर गाड़ियों का किराया तक तय रहेगा. वहीं, गाड़ी के आने-जाने का समय निर्धारित किया जायेगा एवं गाड़ी पर्यटकों को कहां से मिलेगी, इसकी भी अलग से व्यवस्था की जायेगी. विभाग ने छोटी गाड़ियों में पर्यटकों को घूमने के दौरान गाइड भी देने का निर्णय लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










