एक माह से जला है ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 18 Aug 2025 12:42 AM
patna news: मसौढ़ी. प्रखंड की भैंसवां पंचायत के पकरी गांव के वार्ड 14 के लोग इन दिनों भीषण परेशानी झेल रहे हैं.
मसौढ़ी. प्रखंड की भैंसवां पंचायत के पकरी गांव के वार्ड 14 के लोग इन दिनों भीषण परेशानी झेल रहे हैं. गांव का ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से जला है और अब तक इसे बदला नहीं गया है. इससे नाराज ग्रामीण रविवार को पकरी गांव के पास घंटों सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है. गांव के करीब 100 से ज्यादा उपभोक्ता बिजली से वंचित हैं. पीने के पानी तक के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी है. लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते है. प्रदर्शनकारियों में लालदेव बिंद, राजाराम बिंद, राकेश कुमार, प्यारे बिंद, कलावती देवी, लक्ष्मीनिया देवी, बलवीर बिंद के अलावा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे. वहीं जिला पार्षद प्रतिनिधि विजय यादव भी ग्रामीणों का समर्थन किया और कहा कि जब तक गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे मसौढ़ी-पटना मुख्य मार्ग (हाइवे) को जाम कर देंगे. इधर विद्युत कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना उन्हें मिली है. उन्होंने कहा हमने अधीनस्थ पदाधिकारी को तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










