ePaper

बिहार में नौ जिलों के एसपी समेत कुल 17 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Updated at : 18 Aug 2020 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में नौ जिलों के एसपी समेत कुल 17 IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना: राज्य सरकार ने एक साथ नौ जिलों के एसपी समेत 17 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. सोमवार को जहानाबाद, सारण, औरंगाबाद, जमुई, भोजपुर, वैशाली, अररिया, बगहा, खगड़िया जिलों में नये एसपी को तैनात किया है. गृह विभाग ने इस संबंध में देर रात अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत एडीजी, बीएमपी आरएस भट्ठी को डीजी बीएमपी बनाया गया है. आर मलार विजी को एडीजी प्रशिक्षण बनाया गया.

एमआर नायक बने आइजी, रेल

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एमआर नायक को आइजी, रेल बनाया गया है. खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी को जहानाबाद का एसपी बनाया गया. अररिया की एसपी धूरत सायली सावलाराम को सारण का नया एसपी बनाया गया है.

Also Read: COVID-19 In Bihar : बिहार में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 4 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ, पॉजिटिव मिलने की दर अब 2.34 प्रतिशत
औरंगाबाद के एसपी दीपक वर्णवाल को स्पेशल ब्रांच भेजा गया

औरंगाबाद के एसपी दीपक वर्णवाल को स्पेशल ब्रांच का एसपी, एसटीएफ के एसपी सुधीर कुमार पोरेका को औरंगबाद का नया एसपी, बीएमपी-3 के कमांडेट प्रमोद कुमार मंडल को जमुई का एसपी बनाया गया. सारण के एसपी हरिकिशोर राय को भोजपुर का एसपी, जमुई के एसपी डाॅ इनामुल हक को पुलिस अकादमी, राजगीर का असिस्टेंट डायरेक्टर, बगहा के एसपी राजीव रंजन-2 को एसटीएफ का एसपी बनाया गया.

भोजपुर, जहानाबाद, वैशाली व अन्य जिलों के एसपी का तबादला

भोजपुर के एसपी सुशील कुमार को बीएमपी-3 बोधगया का कमांडेट, वैशाली की एसपी गौरव मंगला को सीआइडी में एसपी, जहानाबाद के एसपी मनीष कुमार को वैशाली का एसपी, सासाराम के एसडीपीओ हृदयकांत को अररिया का एसपी, मुजफ्फरपुर पूर्वी के एएसपी अमितेष कुमार को खगड़िया का एसपी बनाया गया. पटना सदर के एसडीपीओ किरण कुमार गोरख जाधव को बगहा का एसपी बनाया गया.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन