अभी तक लक्ष्य का 67 प्रतिशत ही चावल हो पाया उठाव

Edited by DURGESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने शुक्रवार को सीएमआर (चावल) उठाव के प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन

संवाददाता,पटना खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने शुक्रवार को सीएमआर (चावल) उठाव के प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा में पाया कि अभी तक 67% चावल आपूर्ति का लक्ष्य ही प्राप्त हो पाया है. सीवान जिले में 52%, औरंगाबाद जिले में 55%, नालंदा जिले में 58%, जमुई जिले में 59%, भोजपुर जिले में 62%, बांका जिले में 63% चावल का लक्ष्य प्राप्त हो पाया है. इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित जिलों को चावल की प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिये. समीक्षा बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के प्रधान सचिव पंकज कुमार एवं सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने चावल की आपूर्ति की अंतिम तिथि 15 जून से पहले चावल की आपूर्ति का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निदेश दिये. समीक्षा बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव नैय्यर इकबाल, विशेष कार्य पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी एवं बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के मुख्य महाप्रबंधक (अधिप्राप्ति) मृत्युंजय कुमार उपस्थित रहे. यह विभागीय बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी. समीक्षात्मक बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धमेन्द्र सिंह एवं निबंधक, सहयोग समितियां, इनायत खान ने भाग लिया. इस दौरान राज्य के सभी जिलों से जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक जुड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन