ePaper

अब तक किसानों को 91.91 करोड़ रुपये का मिला है अनुदान

Updated at : 23 May 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक किसानों को 91.91 करोड़ रुपये का मिला है अनुदान

राज्य में मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 35 हजार नलकूप लगाने के लक्ष्य में से 23 हजार 397 किसानों ने बोरिंग कर अपना दावा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 35 हजार नलकूप लगाने के लक्ष्य में से 23 हजार 397 किसानों ने बोरिंग कर अपना दावा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है. इससे एक लाख 16 हजार 985 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई क्षमता का सृजन किया गया है. इनमें से 16 हजार 100 किसानों को 91.91 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा चुका है. बचे हुए दावों का स्थल जांच कर अनुदान का भुगतान तेजी से किये जाने की प्रक्रिया चल रही है. निजी नलकूप लगाने की यह पहल सात निश्चय-2 में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ के तहत लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा की जा रही है. सूत्रों के अनुसार लघु जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत कुल 35 हजार निजी नलकूप लगाये जाने हैं. इससे लगभग एक लाख 75 हजार हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. ऐसे में लघु जल संसाधन विभाग की तरफ से कहा गया है कि जिन किसानों ने योजना के तहत नलकूप लगा लिया है और अभी तक दावा पेश नहीं किया है वे जल्द ऑनलाइन दावा कर दें. इस संबंध में विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन