ePaper

गंगा की तेज धार में बह गये तीन युवक, SDRF की टीम युवकों की तलाश में जुटी, कच्ची तालाब में नहाने के दौरान किशोर डूबा

Updated at : 02 Jul 2020 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा की तेज धार में बह गये तीन युवक, SDRF की टीम युवकों की तलाश में जुटी, कच्ची तालाब में नहाने के दौरान किशोर डूबा

बिहार : राजधानी पटना के मालसलामी क्षेत्र में गुरुवार को पीरदमरिया घाट पर नहाने गये तीन लोग गंगा नदी की तेज धारा में बह गये. घाट पर मौजूद लोग युवकों को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वे काफी दूर बह चुके थे. घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दिये जाने के बाद युवकों की खोजबीन जारी है. वहीं, दूसरी ओर पटना के कच्ची तलाब में एक युवक के डूबने से मौत की सूचना है.

घटना के संबंध में मालसलामी क्षेत्र के एसएचओ सुदामा सिंह ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है. बताया गया है कि गंगा के पीरदमरिया घाट पर तीन युवक नहाने गये थे. इस दौरान नदी की तेज धार में तीनों युवक बह गये.

बताया जाता है कि डूबे हुए युवकों की पहचान पीरदमरिया इलाके के रहनेवाले 32 वर्षीय रवि कुमार, 18 वर्षीय जितेंद्र संजय उर्फ टिकिया कुमार और 16 वर्षीय बादल कुमार के रूप में की गयी है. रवि-बादल रिश्ते में मामा-भांजा हैं. फिलहाल गंगा की लहरों में शव की तलाश जारी है.

सभी युवक मजदूर तबके के बताये जा रहे हैं. घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी. आसपास के लोग भी घाट पर पहुंच गये. परिजनों को सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे. एसडीआरएफ की चार सदस्‍यीय टीम नाव के साथ गंगा में युवकों की तलाश कर रही है.

मौके पर पहुंचे एसएचओ ने मजदूरों के परिजनों को सांत्‍वना दी. उन्‍होंने बताया कि बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा है. ऐसे घाटों पर स्नान करना खतरनाक है. जलस्तर बढ़ने से पानी की धार तेज हो गयी है. तेज बहाव के कारण युवक खुद को संभाल नहीं सके और बह गये.

इधर, पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर-एक के कच्ची तालाब में एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. डूबने वाले किशोर की उम्र करीब 17 वर्ष है. बताया जाता है कि गुरुवार को वह अपने दोस्त के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. हालांकि, अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन