ePaper

हाइवा चालकों से लूटपाट में तीन गिरफ्तार, दो कट्टा और चार कारतूस हुआ बरामद

Updated at : 25 Oct 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा चालकों से लूटपाट में तीन गिरफ्तार, दो कट्टा और चार कारतूस हुआ बरामद

सरहन पंप हाउस के पास 21 अक्तूबर की रात्रि में लाठी-डंडे व हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों द्वारा हाइवा चालकों से की गयी लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पंडारक

थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित सरहन पंप हाउस के पास 21 अक्तूबर की रात्रि में लाठी-डंडे व हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों द्वारा हाइवा चालकों से की गयी लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गये बदमाशों में धीरज कुमार, आकाश कुमार व रवीश कुमार उर्फ टुसी हैं. पुलिस ने जांच के दौरान धीरज कुमार व आकाश कुमार के पास से दो देशी को चार कारतूस, गोली का एक खोखा, एक मोबाइल व चालकों से लूटे गये छह मोबाइल व 10 हजार नकदी बरामद की है. पकड़े गये सभी बदमाश थाना क्षेत्र के गोवाश शेखपुरा पंचायत के रहने वाले हैं. हालांकि छापामारी के दौरान चार बदमाश भाग निकले. इस संबंध में पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. वहीं हाइवा चालकों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने गत 22 अक्तूबर को सिकेन्द्र कुमार के बयान पर थाना में लूटपाट का एक मामला दर्ज किया था. वहीं पुलिस ने थानाध्यक्ष के बयान पर पकड़े गये बदमाशों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला थाने में दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन