ट्रैवल एजेंट से बदमाशों ने छीनी सात लाख की चेन

Updated:
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट से बदमाशों ने छीनी सात लाख की चेन

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी के ऑनर दीपू कुमार से बदमाशों ने चेन झपट ली.

विज्ञापन

पटना:

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी के ऑनर दीपू कुमार से बदमाशों ने चेन झपट ली. वे कंकड़बाग के भूतनाथ स्थित स्वागत बैंक्वेट हॉल के पास फुफेरी बहन की शादी में शिरकत करने गए थे. शादी से लौटने के दौरान रात 1 बजे गले से 48 ग्राम की चेन झपट ली. जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए है. दोनों थानों की पुलिस ने घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज एक-दूसरे भेजकर अपराधियों के हुलिये को पहचान करवायी है. वहीं पूर्व में गिरफ्तार स्नैचर गिरोह के सरगना शुभम व उसके सहयोगियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है. पुलिस ने बताया कि चेन स्नैचरों की पहचान की जा रही है. ये नये स्नैचर नहीं हैं, बल्कि पूर्व में जेल जा चुके है. जल्द दोनों ही घटनाओं का उद्भेदन किया जायेगा. वहीं दूसरी घटना पटना के अगमकुआं और एयरपोर्ट इलाके में चेन स्नैचिंग की दो घटनाएं हुई हैं. एयरपोर्ट इलाके में शेखपुरा शिव मंदिर के पास यूपी से आये शोम प्रताप सिंह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच ब्लैक कलर की बाइक से दो बदमाश आये और गले से चेन झपटकर भाग गए. शोम प्रताप सिंह पेशे से इंजीनियर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन