पटना में छत के रास्ते मकान में घुसे चोर, ढ़ाई लाख के जेवरात समेत कई सामान ले उड़े

Updated:
विज्ञापन

इसी घर से चोरी की गयी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में छत के रास्ते चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और ढाई लाख रुपये के जेवरात, मोबाइल समेत कीमती सामान चुरा ले गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Theft in Patna : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के गुलिस्तान मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. मामले में पीड़ित जाहिद इकबाल, पिता जियाउद्दीन, ने बताया कि वह रात करीब 1:30 बजे तक जाग रहे थे. इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुयी. आगे बताया कि चोरी की घटना सुबह पांच बजे के पहले की है.

विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी ने बताया कि करीब डेढ़ बजे रात क जग रहने के बाद नींद लगी गयी.चोर रात डेढ़ बजे के बाद और सुबह पांच बजे के पहले छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया.

चोरों ने इन सामानों को उड़ाये

चोर घर से सोने के झुमके, चांदी की पायल, मोबाइल और अन्य जरूरी कीमती सामान ले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बतायी गयी है. घटना के बाद पीड़ित ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की पहचानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन