मतों की गिनती में कोई घालमेल न हो : महागठबंधन

Updated:
विज्ञापन

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने चार जून को होने जा रही मतगणना के संदर्भ में मतों की गिनती से जुड़े अफसरों को अप्रत्यक्ष रूप से दो टूक चेताया है.

विज्ञापन

चुनाव आयोग से मिला महागठबंधन का प्रतिनिधिमंडल ,कहा- गाइड लाइन के अनुरूप हो मतों की गिनती संवाददाता, पटना राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने चार जून को होने जा रही मतगणना के संदर्भ में मतों की गिनती से जुड़े अफसरों को अप्रत्यक्ष रूप से दो टूक चेताया है. सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन कहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार मतों की गिनती में घालमेल न किया जाये. अगर कुछ भी गड़बड़ हुआ, तो प्रतिकार भी उसी अंदाज में होगा. उस समय चीजें हमारे हाथ में नहीं रहेंगी. जनता प्रतिकार के लिए तैयार बैठी है. मनोज झा ने कहा- गड़बड़ी होने पर जनता करेगी प्रतिकार राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री झा ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि हमारा प्रतिकार लोकतांत्रिक होगा. बताया कि चुनाव आयोग से इंडिया गठबंधन के नेताओं का शिष्टमंडल मिला है. आयोग से मांग की है कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाए. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इसकी बाद में गिनती नहीं हो. आग्रह किया है कि हर चरण की मतगणना के बाद सभी उम्मीदवारों के आंकड़े आने के बाद उनकी संतुष्टि होने पर ही अगले राउंड की गिनती की जाए. साथ ही गिनती से पूर्व फॉर्म 17 सी उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया जाए या फिर इवीएम की तस्वीर खींचने की इजाजत दी जाए. इस दौरान सीपीआइ के महासचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि जनता का जन उभार बदलाव के पक्ष में है. महागठबंधन के पक्ष में चुनाव के दौरान आंधी चल रही थी. वह स्पष्ट रूप से परिणाम में भी देखने को मिलेगा. कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार राठौर ने कहा कि एग्जिट पोल एक्जेक्ट परिणाम नहीं है. राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 49 डिग्री की गर्मी में घूमने वाले नेताओं पर जनता ने जिस तरह से विश्वास किया है, उसे अब एसी रूम में बैठकर एग्जिट पोल बनाने वाले भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन