ePaper

बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम सूची से कटने की है आशंका : सुधाकर सिंह

Updated at : 14 Jul 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम सूची से कटने की है आशंका : सुधाकर सिंह

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटने की आशंका व्यक्त की है.

विज्ञापन

पटना. बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटने की आशंका व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने आयोग से पूछा है कि मतदाता सूची में नाम नहीं कटे इस संतुष्टि का पैमाना क्या होगा? इसे स्पष्ट करना चाहेंगे और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए सभी आंकड़ों को बूथ-वार, विधानसभा-वार ऑनलाइन करना चाहेंगे. साथ में आयोग को सुझाव देते हुए कहा है कि मतदाता का विशेष गहन पुनरीक्षण में बिहार में पहले से मौजूद 11.48 करोड़ आधार कार्ड, 7.89 करोड़ मतदाता पहचान पत्र और 1.79 करोड़ (8.71 करोड़ आच्छादित सदस्य) को शामिल करना चाहेंगे. इससे राज्य में अफरा-तफरी नहीं मचेगी और वोट देने का अधिकार अक्षुण्ण रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन