दो पूर्व सैनिक भाइयों के घर से पांच लाख के गहने व नकद चोरी

Updated:
विज्ञापन
दो पूर्व सैनिक भाइयों के घर से पांच लाख के गहने व नकद चोरी

patna news: मनेर. सोमवार की देर रात मनेर के आजाद नगर में दो पूर्व सैनिक भाइयों के बंद घर से चोर पांच लाख रुपये के गहने समेत 50 हजार रुपये चोरी कर ले गये.

विज्ञापन

मनेर. सोमवार की देर रात मनेर के आजाद नगर में दो पूर्व सैनिक भाइयों के बंद घर से चोर पांच लाख रुपये के गहने समेत 50 हजार रुपये चोरी कर ले गये. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी रही. वहीं चोरी की घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. बताया जाता है कि आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले स्व. ब्रजनन्दन सिंह के पुत्र व पूर्व सैनिक चंदन कुमार और उनके बड़े भाई मिथिलेश कुमार का परिवार घर पर नहीं था. एक दिन पहले ही पूर्व सैनिक चन्दन कुमार दानापुर स्थित बच्चों के पास चले गये थे, जबकि छह दिनों से घर को बंद पूर्व सैनिक मिथलेश कुमार किसी काम से उत्तराखंड गये थे. वहीं दोनों घरों के बंद व किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर चोर घर के बाहर की चहारदीवारी फांद कर दरवाजे का लॉक तोड़कर घुस गये. जिसके बाद दोनों पूर्व सैनिक भाइयों के घर में घुसकर पांच लाख रुपये के गहने समेत 50 हजार रुपये नकद सहित कुल साढ़े पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ कर दिया. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. पूर्व सैनिक चंदन कुमार जब अपने मोबाइल से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरे को मंगलवार को जांच कर रहे थे. उन्होंने देखा की उनके घर में चोरी हो गयी. जिसकी सूचना उन्होंने मनेर पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन