थाना से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 12:17 AM
चोरी के मामले में गिरफ्तार आर्यन उर्फ राजा बुधवार को पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरका शौचालय से फरार हो गया. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर उसके घर द्रवी लेन से गिरफ्तार किया है.
दानापुर. चोरी के मामले में गिरफ्तार आर्यन उर्फ राजा बुधवार को पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरका शौचालय से फरार हो गया. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर उसके घर द्रवी लेन से गिरफ्तार किया है. बता दें कि थाने के द्रवी लेन में सोमवार की देर रात मनोज दास के घर में घुसकर दस हजार नकद व दो मोबाइल, मोहम्मद रियाज के घर के सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया था. सविता देवी के घर से मोबाइल चोरी कर लिया था और भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार के घर में चोरी करने का प्रयास किया था. इसी मामले में मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को पकड़कर आर्यन उर्फ राजा को पुलिस के हवाले किया था. प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि फरार आर्यन को उसके घर द्रवी लेन से गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










