पंचायत सरकार भवन निर्माण को ले ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सरकार भवन निर्माण को ले ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

patna news: दुल्हिनबाजार/पालीगंजमंगलवार को प्रखण्ड क्षेत्र के राजीपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पालीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

दुल्हिनबाजार/पालीगंज

मंगलवार को प्रखण्ड क्षेत्र के राजीपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पालीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. राजीपुर पंचायत सरकार भवन बचाओ संघर्ष मोर्चा, राजीपुर के बैनर तले पैदल मार्च करते हुए ग्रामीण पालीगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. जहां मार्च सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थानीय पदाधिकारियों की गलत मानसिकता के कारण मुख्यालय से दूर हटकर बदुरी गांव में कराया जा रहा है जो अनुचित है. वहीं मुखिया रेखा देवी व मुखियापति रंजीत कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने के लिए प्रखण्ड पदाधिकारियों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गयी. यहां तक कि आम सभा भी नहीं की गयी. सीओ अपनी मनमानी दिखाते हुए निर्माण कराने के लिए एनओसी दे दिये. वहीं विधायक डॉ संदीप सौरभ ने बताया कि यह पूरा मामला अफसरों की मनमानी व जनता को दरकिनार करने का प्रमाण है. मौके पर स्थानीय सुड्डू सिंह, दिलीप तिवारी, शेखर कुमार व रवि गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन