दाहौर गांव में लाखों की चोरी गहने और नकदी लेकर चोर फरार

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 18 Aug 2025 12:54 AM

विज्ञापन

patna news: बाढ़. थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के गहने और नकदी की चोरी कर लिया.

विज्ञापन

बाढ़.

थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के गहने और नकदी की चोरी कर लिया. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पीड़ित विजेंद्र नारायण सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि वे अपने घर के दूसरे कमरे में सोए थे. उसी कमरे में अलमीरा की चाबी रखी थी, जिसे चोरों ने चोरी-छिपे उठा लिया. इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में जाकर अलमीरा खोलकर बहुमूल्य सोने-चांदी के गहने और करीब 40 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना के संबंध में विजेंद्र सिंह के चाचा मिथिलेश सिंह ने बताया कि उनके भतीजे के कमरे से चाबी लेकर चोरों ने अलमीरा तोड़ा और उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी निकालकर फरार हो गये. सुबह जब घरवालों को चोरी की जानकारी हुई तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मारपीट कर पति-पत्नी को किया घायल, छह आरोपित

पंडारक. भगवतीपुर करमौर गांव में लाठी-डंडा व रॉड से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने पानी टंकी आपरेटर रूपेश कुमार उर्फ लुकेन्द्र को मारपीट कर घायल कर दिया. बचाने आयी संजू देवी को भी पीट दिया. पुलिस ने शनिवार को जख्मी संजू देवी के बयान पर बनारस राम सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. 14 अगस्त को लगभग आठ बजे रात्रि में जब पानी टंकी आपरेटर रूपेश कुमार टंकी बंद करने जा रहा था इसी दौरान घात लगाये बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन