ePaper

हेनरी फेयोल के सिद्धांत वर्तमान प्रशासन में हैं लागू

Updated at : 31 Jul 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
हेनरी फेयोल के सिद्धांत वर्तमान प्रशासन में हैं लागू

एएन कॉलेज के लोक प्रशासन विभाग की ओर से हेनरी फेयोल के प्रबंधन सिद्धांत की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना एएन कॉलेज के लोक प्रशासन विभाग की ओर से हेनरी फेयोल के प्रबंधन सिद्धांत की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि हेनरी फेयोल के प्रबंधन के 14 सिद्धांत हैं, जिसकी प्रासंगिकता वर्तमान समय में भी प्रशासन में लागू है. कार्य का विभाजन, अधिकार और जिम्मेदारी, अनुशासन, आदेश की एकता, व्यक्तिगत हित को सामान्य हित के अधीन करना, पारिश्रमिक आदि प्रमुख हैं, जिसे हर प्रकार के प्रबंधन और प्रशासन में आवश्यकता होती है. फेयोल के सिद्धांत हर परिस्थिति और समय के अनुरूप प्रासंगिक होते हैं. विभाग की प्राध्यापिका डॉ कविता श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किया. धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन