Patna : 26 मई को रात 11 बजे एक साथ सड़क पर उतरेगी नगर निगम की टीम

Updated at : 15 May 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Patna : 26 मई को रात 11 बजे एक साथ सड़क पर उतरेगी नगर निगम की टीम

पटना नगर निगम की ओर से माॅनसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए 26 मई को मॉक ड्रिल किया जायेगा. इस दौरान रात में शहर की सफाई और संप हाउस पर तैनात कर्मियों के कार्यों के रियल रिस्पांस टाइम की मॉनीटरिंग की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: रात 11 बजे से दो बजे तक चलने वाले इस मॉक ड्रिल के माध्यम से रात में सफाई व्यवस्था और संप हाउस कर्मियों के कार्यो का जायजा लिया जायेगा और उनके रियल टाइम की मॉनीटरिंग की जायेगी. गौरतलब है कि मॉनसून के पहले से नाला उड़ाही और सफाई को पूरा किया जा चुका है. इसके साथ ही जमीनी स्तर पर जल निकासी में आ रही परेशानी, नाला उड़ाही की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच भी समय-समय पर की जा रही है.

संप हाउस के इनलेट और आउटलेट की होगी जांच

मॉक ड्रिल के दौरान सभी अंचलों में स्थित संप हाउस के इनलेट, आउटलेट, ग्रेटिंग और कनेक्टिंग नालों सहित मैनहोल और कैचपिट के सफाई की जांच की जायेगी.

15 जून से तैनात की जायेगी क्विक रिस्पांस टीम

पटना नगर निगम द्वारा माॅनसून के दौरान सक्रिय रहने वाली क्विक रिस्पांस टीम ( क्यूआरटी ) की भी तैनाती 15 जून से की जायेगी. यह टीम बरसात होने के साथ ही अलर्ट होकर जल निकासी करवाती है.

पंप एवं ऑपरेटर तैनात करने का सभी अंचल को दिया गया निर्देश

वर्षा के दौरान शहर के निचले हिस्से में जल निकासी के लिए पंप की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए अंचल को उपलब्ध सभी पंपों को चालू अवस्था में करते हुए संलग्न ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने और आवश्यकतानुसार पाइप तैयार रखने का भी निर्देश दिया गया है.

सफाई और जलनिकासी के संसाधनों के उपयोग की होगी जांच

मॉक ड्रिल के दौरान पटना नगर निगम द्वारा स्वीपिंग मशीन से सड़कों की धुलाई, सफाई कर्मियों की उपस्थिति और कार्य के दौरान मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जायेगी. गौरतलब है कि सभी अंचलों में सफाई के सभी संसाधन, मशीनें और माॅनसून के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाये जा चुके हैं. इसके साथ ही क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम ) के जोनल ऑफिसर, डीपीएस पर नियुक्त पदाधिकारी भी मॉक ड्रिल के दौरान अलर्ट मोड पर मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन