सैलानियों को ले कोलकाता रवाना होगा क्रूज

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 11:57 PM

विज्ञापन

पटना सिटी. कलाव पांडव क्रूज पर कोलकाता के लिए सफर पर 21 विदेशी सैलानी नौ नवंबर को रवाना होंगे.

विज्ञापन

पटना सिटी. कलाव पांडव क्रूज पर कोलकाता के लिए सफर पर 21 विदेशी सैलानी नौ नवंबर को रवाना होंगे. आरवी कलाव पांडव क्रूज जहाज महावीर घाट व भद्र घाट के बीच गंगा में रोका गया है. भारतीय अंतरदेर्शिय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि कोलकाता की सफर में निकलने वाले 21 सैलानियों में अमेरिका के 11, आस्ट्रेलिया के चार, जर्मनी के दो, स्वीटजरलैंड व रशिया के एक-एक विदेशी पर्यटक बैठेंगे. जो लगभग 950 किलो मीटर गंगा में सफर कर कोलकाता पहुंचेंगे. निदेशक ने बताया कि दो मंजिला क्रूज में पांच सितारा होटल जैसी आधुनिक सुख सुविधाएं वाले क्रूज में सुइट्स, जीम व स्पा की सुविधा के साथ हर तरह के व्यंजन, गीत संगीत की सुविधा है. यात्रा के दौरान सैलानियों को ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कराया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन