ePaper

बच्चे को अगवा कर मांगी फिरौती पुलिस की दबिश के बाद छोड़ा

Updated at : 27 Jul 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे को अगवा कर मांगी फिरौती पुलिस की दबिश के बाद छोड़ा

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के ढ़क्कनपुरा के रहने वाले 10 साल के बच्चे का मोहल्ले के दो लड़कों ने ही अपहरण कर लिया.

विज्ञापन

पटना. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के ढ़क्कनपुरा के रहने वाले 10 साल के बच्चे का मोहल्ले के दो लड़कों ने ही अपहरण कर लिया. इसके बाद पिता को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी. बच्चे के पिता सोनू ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर छापेमारी की गयी. पुलिस की दबिश से अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को रात 12 बजे बापू टावर के पास छोड़कर फरार हो गये. बच्चा वहां से भागकर अपने घर पहुंच गया. पुलिस ने अनीस सहित दो युवकों को गिरफ्तार की है. वहीं शेष तीन की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस की हिरासत में तीन संदिग्ध हैं.

पड़ोसी के साथ कुत्ता टहलाने निकला था बच्चा :

पिता सोनू कुमार ने कहा कि वह संपतचक में थे. करीब आठ बजे रात में उनके पड़ोस का एक युवक कुत्ता टहलाने निकला था. उनका बेटा भी उसके साथ चला गया. दोनों कच्ची तालाब तक चले गये. तभी एक कार से दो लड़के आये और बच्चे को कार में बैठा लिया. कार अनीस चला रहा था. वह पड़ोस का था इस कारण उनका बेटा कार में बैठ गया. सोनू ने कहा कि उनकी पत्नी ने फोन किया कि बेटा अब तक घर नहीं लौटा है. कुछ देर बाद ही उनके पास अपहरणकर्ताओं का फोन आया और बोला तुम्हारा बेटा मेरे पास है. 10 लाख की फिरौती दो तब बच्चे को छोड़ देंगे.अपहर्ता द्वारा कॉल किये नंबर को पुलिस ने ट्रेस किया तो उसका लोकेशन बिहटा मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन