Video: सड़क पर मारपीट करतीं BJP की पूर्व विधायक का वीडियो वायरल, तेजप्रताप ने कहा- ये है बिहार का असली...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 May 2025 11:00 AM

विज्ञापन
bjp mla viral video| Video of former BJP MLA fighting on road goes viral
आशा सिन्हा का वायरल वीडियो

BJP MLA Viral Video: बिहार की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने बीजेपी की पूर्व विधायक आशा देवी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसमें वे अपने बॉडीगार्ड्स के साथ आम लोगों से मारपीट करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

BJP MLA Viral Video: बिहार की सियासत में एक बार फिर तूफान आ गया है. इस बार कारण बना है सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें दानापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक आशा देवी सिन्हा अपने बॉडीगार्ड्स और समर्थकों के साथ कथित रूप से आम लोगों से मारपीट करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और इसके जरिए राज्य की कानून व्यवस्था पर कड़ा सवाल खड़ा किया है.

पुलिस के सामने आम लोगों को पीट रही हैं पूर्व विधायक…

तेजप्रताप यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये है बिहार का असली जंगलराज. राजधानी में पुलिस के सामने ही पूर्व विधायक आम लोगों को पीट रही हैं, और दो लोगों का सिर भी फट गया है. सत्ता का इतना नशा कि पुलिस भी पीड़ितों के बजाय आरोपियों का साथ दे रही है.” उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मार खाए लोगों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया.

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी गर्माहट…

घटना ने राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ा दी है. एक ओर जहां आरजेडी इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की नाकामी करार दे रही है, वहीं भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, झगड़े की शुरुआत किसी सामान्य विवाद से हुई थी, लेकिन मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया. इस घटना ने एक बार फिर बिहार में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ की स्थिति को लेकर विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है.

Also Read: बेऊर जेल में अनंत सिंह के साथ थे रीतलाल! आपराधिक नेटवर्क तोड़ने को भेजा गया भागलपुर जेल, प्रशासन ने दी थी ये रिपोर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन