ePaper

Video: जमीन पर बैठकर तेजस्वी ने लिया देहाती खाने का मजा, मडुआ की रोटी, साग, चटनी खाकर क्या बोलें?

Updated at : 03 Oct 2025 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
Tejashwi Yadav Sitting on ground enjoyed rural food political news
तेजस्वी यादव खाने का आनंद लेते हुए

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले दिनों यात्राओं को लेकर एक्शन मोड में दिखें. उसी दौरान तेजस्वी यादव मधुबनी जिले में एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे. जहां उन्होंने जमीन पर बैठकर मिट्टी के चूल्हे पर सिकी मडुआ की रोटी, साग, चटनी और प्याज का आनंद लिया. इससे जुड़ा वीडियो एक्स पर तेजस्वी यादव ने शेयर किया.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फुल ऑन एक्शन मोड में हैं. पिछले दिनों वे एक के बाद एक यात्राओं को लेकर व्यस्त दिखें. यात्रा के दौरान ही वे मधुबनी जिले में एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे. जहां उन्होंने मिट्टी के चूल्हे पर सिकी मडुआ की रोटी, साग, चटनी और प्याज का आनंद लिया.

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ ही लिखा कि चूल्हे की आंच में सिकी रोटी में माटी की महक, मिठास, स्वाद और अपनेपन की गर्माहट होती है. स्वादिष्ट खाना का आनंद लेते हुए तेजस्वी यादव ने जमकर तारीफ की और कहा कि जो हमलोग जो देहात में खाते हैं, वैसा थोड़े कहीं और मिलता होगा.

कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे तेजस्वी यादव

वीडियो में देखा गया कि तेजस्वी यादव चप्पल उतारकर रसोई में घुसे और जमीन पर बैठकर ही खाने का आनंद लिया. उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता के घर मिट्टी के चूल्हे पर पूरा खाना बनाया गया था. तेजस्वी यादव की तरफ से शेयर किया गया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा.

Also Read: Bihar Politics 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर क्या बोले पशुपति पारस? किया से बड़ा दावा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन