Bihar Politics 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर क्या बोले पशुपति पारस? किया से बड़ा दावा
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस
Bihar Politics 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर कयासों का सिलसिला तेज है. इस बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस ने बड़ा दावा किया है कि हम 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल करेंगे. इसके साथ ही सीटों के बंटवारे पर भी उन्होंने बड़ी बात कही.
Bihar Politics 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है. इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस ने चुनाव में जीत का बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल करेंगे.
आपके शहर में
सीट को लेकर बड़ा बयान
इसके साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान सीटों को लेकर बड़ी बात कही कि हमने एक सर्वेक्षण कराया है. ऐसे में हम केवल उन्हीं सीटों की मांग करेंगे, जहां हमारे मजबूत उम्मीदवार हैं और जहां हमें जीत का भरोसा है. बिहार की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है. मुझे भरोसा है कि हम 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल करेंगे.
32 जिलों में हुई जनसंपर्क कार्यक्रम और बैठकें
पशुपति पारस ने यह भी कहा कि बिहार के 32 जिलों में उनकी पार्टी की तरफ से बैठकों के साथ-साथ जनसंपर्क कार्यक्रम किये गए हैं. इस दौरान जनता और कार्यकर्ताओं की बातचीत हुई, जिससे पता चला कि जनता बदलाव के मूड में है और नई सरकार देखना चाहती है. पशुपति पारस ने मौजूदा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए यह भी दावा किया कि इस बार जनता वोट के जरिये जवाब देगी.
पारस ने बताया मुख्य मकसद
पशुपति पारस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के एक्टिव रहने की बात कही. साथ ही यह भी कहा कि पार्टी का मुख्य मकसद राज्य के युवाओं को रोजगार देना और बिहार को नई दिशा देना है. इस तरह से बड़े दावे पारस की तरफ से किये गए.
जल्द हो सकता है तारीखों का एलान
मालूम हो बिहार में चुनाव का बिगुल जल्द ही बज सकता है. त्योहारी सीजन के बीच ही चुनाव आयोग तारीखों का एलान कर सकता है. इससे पहले राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. हालांकि, हर किसी की नजरें एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे पर टिकी हुई है.
Also Read: Bihar News: बिहार में दशहरा मेला देखने गए 3 लोगों की दर्दनाक मौत, वंदे भारत ट्रेन से कटकर गई जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए