Bihar News: बिहार में दशहरा मेला देखने गए 3 लोगों की दर्दनाक मौत, वंदे भारत ट्रेन से कटकर गई जान

Updated:
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन और घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar News: पूर्णिया जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा. इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार की सुबह-सुबह भयंकर हादसा हुआ. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए. यह घटना जिले में कटिहार जोगबनी रेलखंड पर कसबा जबनपुर के पास हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

दशहरा का मेला घूमकर लौट रहे थे…

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन जोगबनी (अररिया) से दानापुर (पटना) जा रही थी. इसके साथ ही जिन तीन लोगों की मौत हुई, वे सभी दशहरा का मेला घूमकर लौट रहे थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

आरपीएफ की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम के साथ स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके साथ ही दोनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके साथ ही घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही. दरअसल, अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दूसरी घटना

मालूम हो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत होने की यह दूसरी घटना है. दरअसल, इससे पहले 30 सितंबर को घटना हुई थी, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. वह हादसा सहरसा में हटियागाछी रेलवे ढाला के पास हुआ था.

जोगबनी से दानापुर के बीच ट्रेन की टाइमिंग

दरअसल, 17 दिसंबर से जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ था. ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, जोगबनी ये यह ट्रेन सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर खुलती है. इसके बाद 4 बजकर 50 मिनट पर पूर्णिया पहुंचती है. इसके बाद सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से होते हुए करीब 11 बजकर 30 मिनट पर दानापुर (पटना) पहुंच जाती है.

एक और युवक की हुई मौत

पूर्णिया में हुए हादसे को लेकर अपडेट है कि दो घायलों में से एक की मौत हो गई है. जबकि एक युवक की हालत अब तक नाजुक है. इसके साथ ही चारों मरने वालों की उम्र 18 साल से कम ही बताई गई.

Also Read: Bihar Cabinet: आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन खास मुद्दों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन