Tej Pratap Yadav: विवादों के बीच तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को बधाई, कहा- 'मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य…'

Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 May 2025 2:44 PM

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी को एक बार फिर पिता बनने पर बधाई दी. दरअसल, तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिये तेजस्वी यादव और उनके बेटे की तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से पिता बने. उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया और उसके बाद से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. लालू परिवार में खुशियां मनाई जा रही है. इस बीच पिछले दिनों से विवादों में रह रहे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बधाई दी. दरअसल, तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी यादव की तस्वीर नन्हें मेहमान के साथ शेयर किया और खूब बधाई दी. तेजप्रताप यादव ने लिखा कि, ‘मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.’

तेजप्रताप ने सोशल मीडिया के जरिये दी बधाई

एक्स अकाउंट पर तेजप्रताप यादव ने लिखा कि, “श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..” इस पोस्ट के जरिये तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को बधाई और नन्हें मेहमान को ढेर सारा आशीर्वाद दिया. तेजप्रताप यादव ने खुशी जाहिर की. बता दें कि, लगातार यह सवाल खड़े हो रहे थे कि, तेजप्रताप यादव आखिर कहां हैं. ऐसे में तेजस्वी के पिता बनने के बाद तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हो गए हैं.

अब बस भतीजे से मिलने का इंतजार

बता दें कि, तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव प्रकरण के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद से तेजप्रताप यादव कहां हैं, इसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी चुप्पी साध ली थी. आशंका जताई जा रही थी कि, तेजस्वी के पिता बनने के बाद तेजप्रताप यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आयेगी और हुआ भी ऐसा ही. तेजप्रताप नन्हें मेहमान के आने के बाद खुद को रोक नहीं पाए और खुशी में खूब सारी बधाइयां दी. ऐसे में अब तेजप्रताप यादव अपने भतीजे से मिलने कब पहुंचते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन