ePaper

रेलवे आरक्षण काउंटरों पर ओटीपी मिलान के बाद ही मिलेगा तत्काल टिकट

Updated at : 14 Jul 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे आरक्षण काउंटरों पर ओटीपी मिलान के बाद ही मिलेगा तत्काल टिकट

रेलवे के नये आरक्षण नियमों के प्रावधान के मुताबिक मंगलवार से ओटीपी बताने के बाद ही तत्काल टिकट मिल सकेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना रेलवे के नये आरक्षण नियमों के प्रावधान के मुताबिक मंगलवार से ओटीपी बताने के बाद ही तत्काल टिकट मिल सकेगा. नया नियम एसी और स्लीपर टिकटों के तत्काल आरक्षण अवधि में लागू होगा. यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने के समय संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से ले जाना होगा. इसके बाद ही तत्काल टिकट की बुकिंग प्रक्रिया में उनके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा. वह ओटीपी आरक्षण कर्मी को बताना होगा. इसके बाद टिकट उपलब्ध हो सकेगा. अब तक बिना ओटीपी के तत्काल टिकटों की बुकिंग होती थी. नये प्रावधानों के अनुसार आरक्षण सिस्टम में पूमरे में बदलाव कर दिया गया है. इस संबंध में सभी आरक्षण काउंटरों पर कार्यरत कर्मियों को जरूरी सूचनाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन