लोजपा नेता की हत्या और करोड़ों की लूट का मास्टरमाइंड था चुनमुन, पुजारी के पोता को पुलिस ने ऐसे किया ढेर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Mar 2025 2:53 PM
चुनमुन झा की फोटो
Encounter In Bihar: लोजपा नेता अनिल ऊरांव हत्याकांड और तनिष्क शोरूम लूट का वांछित अपराधी चुनमुन झा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. अररिया जिले में हुई इस मुठभेड़ में एक अन्य अपराधी घायल हुआ है, जबकि एसटीएफ और नरपतगंज थाना पुलिस के पांच जवान भी घायल हुए हैं.
Encounter In Bihar: बिहार के बहुचर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड के फरार आरोपी चुनमुन झा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. चुनमुन झा न सिर्फ पूर्णिया और आरा लूटकांड का मास्टरमाइंड था, बल्कि 2021 में लोजपा नेता अनिल उरांव हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था. हैरान करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने अररिया जिले स्थित चुनमुन झा के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की थी. इसके बाद सूचना मिली कि वह नरपतगंज थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है. पुलिस ने जब उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा को गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
पांच पुलिसकर्मी भी घायल, एक अपराधी फरार
इस एनकाउंटर में एसटीएफ और पुलिस के पांच जवान घायल हुए हैं. जिनमें नरपतगंज थाना प्रभारी, एसटीएफ के दो जवान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. STF के दोनों जावनों को गोली लगी है. वहीं, चुनमुन के साथ मौजूद एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा. जबकि दूसरा घायल अवस्था में पकड़ा गया है.
कई जिलों में दर्ज थे आपराधिक मामले
मिली जानकारी के अनुसार चुनमुन झा के दादा पुजारी थे. चुनमुन के खिलाफ लूट, हत्या, रंगदारी और फायरिंग के कई केस दर्ज थे. वह पूर्णिया और आरा में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूट के अलावा पलासी में पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल पर जानलेवा हमले का भी आरोपी था. हाल ही में पूर्णिया पुलिस ने उसके मजलिसपुर स्थित घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की थी, लेकिन वह फरार हो गया था.
Also Read: Viral Video: पटना में ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग, दबदबा दिखाने के लिए युवक ने दागी कई राउंड गोलियां
पुलिस को लंबे समय से थी तलाश
पूर्णिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि चुनमुन झा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. पुलिस को उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने जाल बिछाया. जब चुनमुन को घेरा गया, तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं. जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया. चुनमुन झा का भाई भी तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल था और पहले से जेल में बंद है. पुलिस अब भागे हुए अपराधी की तलाश कर रही है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










