पटना में तमिलनाडु के राज्यपाल के बड़े भाई के घर से लाखों की चोरी, जेवरात समेत कीमती सामान ले भागे चोर

Updated at : 02 Aug 2022 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में तमिलनाडु के राज्यपाल के बड़े भाई के घर से लाखों की चोरी, जेवरात समेत कीमती सामान ले भागे चोर

बीते माह दिनांक 27 को अपने पोते के साथ राज्यपाल भाई रविंद्र नारायण रवि चेन्नई गई हुई थी. इसी बीच चोरों के दलों ने बीते सोमवार की रात को दीवार को फांदकर गेट में लगे ताला को तोड़कर घर में दाख़िल होकर सामानों को फेंक फांक कर करीब दस लाख रुपये की संपत्ति ले भागे है.

विज्ञापन

बीते रात को थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी सह तमिलनाडु राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि के भाई स्व निरंजन प्रसाद सिंह के बंद घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों के दलों ने नगदी समेत लाखों रुपये की जेवर चुरा ले भागे. चोरी की घटना मंगलवार की शाम लोगों को मिलने के बाद पहुंच कर देखा तो चोरों के द्वारा नगदी समेत लाखों रुपये की कीमती जेवरात ले भागे है.

पुलिस कर रही छानबीन 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी मामलों की छानबीन में जुट गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्व निरंजन प्रसाद सिंह की पत्नी राजमणि कुंवर पति के निधन के बाद घर पर अकेले ही रहती थी. घर के कामों के लिए एक दाई को रखी थी.

पोते के साथ गई थी चेन्नई 

बीते माह दिनांक 27 को अपने पोते के साथ राज्यपाल भाई रविंद्र नारायण रवि चेन्नई गई हुई थी. इसी बीच चोरों के दलों ने बीते सोमवार की रात को दीवार को फांदकर गेट में लगे ताला को तोड़कर घर में दाख़िल होकर सामानों को फेंक फांक कर करीब दस लाख रुपये की संपत्ति ले भागे है. घटना की जानकारी देते हुये भतीजे गिरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीते माह दिनांक 27 को

चेन्नई गई हुई थी घर की मालकिन 

स्व निरंजन प्रसाद सिंह की पत्नी राजमणि कुंवर सह (चाची) अपने पोता के साथ राज्यपाल सह बड़े भाई रविंद्र नारायण रवि जी के यहां चेन्नई गयी हुई थी. घर पर सिर्फ काम करने के लिए एक दाई थी. जो बीते दिन पूर्व किसी कारण वश से काम करने के लिए घर पर नहीं आई थी.

वहीं मंगलवार को काम करने के लिए दाई करीब चार बजे आई थी. जिसके बाद मेन गेट का ताला खोल कर अन्दर प्रवेश की तो दूसरे गेट का ताला काटा हुआ देख कर भौचक रह गई और अचानक दहाड़ मारकर रोने लगी. रोने की आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे तो देखा कि घर का सारे सामानों को इधर उधर फेंका गया है. तब चोरी का एहसास हुआ.

दीवार को फांदकर घर में दाखिल हुए थे चोर 

चोर दीवार को फांदकर घर में दाखिल हुए थे. चोरों ने घर से नगदी समेत करीब दस लाख रुपए की कीमती सामान एवं जेवरात की चोरी कर ले भागे है. चोरी की जानकारी घर के सदस्य सह चाची को बताया गया है. उन्हें आने के बाद ही सामानों का आंकलन किया जायेगा कि कितनों की चोरी किया गया है.

Also Read: मुजफ्फरपुर में घर से भागने के लिए पत्नी ने बेच दी मोबाइल, पति अब भी भर रहा किस्त
क्या कहा थानाध्यक्ष ने 

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. फिलहाल इस मामले में अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है. शिकायत दर्ज होने के बाद कड़ी करवाई किया जायेगा. एसे चोरों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन