ePaper

नीतीश की नीतियों और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाएं : उमेश

Updated at : 30 Jun 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश की नीतियों और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाएं : उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी नेताओं से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों, विकास कार्यों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी नेताओं से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों, विकास कार्यों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं. ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभानी है. श्री कुशवाहा ने यह बातें 29 जून से 14 जुलाई तक राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जा रही पंचायतवार व वार्डवार बूथ समिति की द्वितीय चरण की बैठक की शुरुआत में कहीं. इसका आयोजन रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय से वर्चुअल माध्यम से किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन