ePaper

NMCH के अधीक्षक का निलंबन नहीं होगा वापस, तेजस्वी यादव बोले- नहीं झुकेंगे, उन्हें जहां जाना है जायें

Updated at : 16 Oct 2022 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
NMCH के अधीक्षक का निलंबन नहीं होगा वापस, तेजस्वी यादव बोले- नहीं झुकेंगे, उन्हें जहां जाना है जायें

डॉक्टरों के इस रवैये पर उपमुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेने जा रही है. अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होगा. डॉक्टरों की जिद के आगे अब सरकार झुकनेवाली नहीं है.

विज्ञापन

पटना. एनएमसीएच के अधीक्षक का निलंबन अब सरकार और डॉक्टरों के बीच टकरार का कारण बन गया है. स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आमने-सामने आ गये हैं. आइएमए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर एनएमसीएच के अधीक्षक प्रोफेसर डॉ बिनोद कुमार सिंह का निलंबन रद्द करने की मांग रख दी है, साथ ही आइएमए ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एनएमसीएच के अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होता है, तो राज्यभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे. इधर डॉक्टरों के इस रवैये पर उपमुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेने जा रही है. अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होगा. डॉक्टरों की जिद के आगे अब सरकार झुकनेवाली नहीं है.

डॉक्टरों को अपनी शिकायत लेकर जहां जाना है जाएं

डॉक्टरों की ओर से दी जा रही हड़ताल की धमकी पर तेजस्वी ने कहा कि आप सही को सही और गलत को गलत अगर नहीं कह रहे हैं फिर आपकी बात कोई नहीं सुनेगा. गलत मानसिकता के लोगों का काम होता है हल्ला मचाना. हमारा इन सब चीजों पर कोई ध्यान नहीं रहता है. डॉक्टरों को अपनी शिकायत लेकर जहां जाना है जाएं. सरकार यहां जनता की सेवा करने के लिए है, हमलोग किसी और के लिए यहां नहीं बैठे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस डॉक्टर को ये नहीं पता कि डेंगू वार्ड कहां है, उसका पक्ष आप कैसे ले सकते हैं. आइएमए उसका पक्ष रख रहा है.

बिहार में अब डॉक्टरों की मनमानी नहीं चलने वाली है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अब डॉक्टरों की मनमानी नहीं चलने वाली है. उन्हें काम करना होगा. सरकार अगर उन्हें वेतन देती है तो समय से आना होगा. हम जनता के लिए हैं, जनता के लिए काम करेंगे. बिहार के करीब सात सौ पांच डॉक्टर वर्षों से ड्यूटी से गायब हैं. कोई दस साल से तो कई 12 साल से अस्पताल नहीं आ रहा है. आइएमए ने कभी भी यह नहीं कहा कि ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई होनी चाहिए. अब ये सब बहुत दिनों तक नहीं चलनेवाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन