सुरभि के मोबाइल डॉटा व एकाउंट की होगी जांच

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 24 Mar 2025 11:59 PM

विज्ञापन

patna news: पटना सिटी. अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ी कुम्हरार के समीप स्थित एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस टीम मृतक सुरभि के मोबाइल का डाटा और बैंक एकाउंट की जांच करेगी.

विज्ञापन

पटना सिटी. अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ी कुम्हरार के समीप स्थित एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस टीम मृतक सुरभि के मोबाइल का डाटा और बैंक एकाउंट की जांच करेगी. पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या से जुड़े मामले में कुछ सुराग मिल हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के बाद घटना से जुड़े साक्ष्य और तथ्यों को मिटाने की कोशिश किसने कहने पर हुई. पुलिस को भी घटना की जानकारी देर से क्यों दी गयी. टीम ने कुम्हरार बैठका निवासी पति राकेश रौशन व अस्पताल के कर्मियों से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे का कहना है कि पुलिस एफएसएल जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. अभी कुछ बताना संभव नहीं है. मृतका के पिता राजेश सिन्हा ने दर्ज शिकायत में कहा है कि साजिश के तहत हत्या में अस्पताल के कर्मियों की संलिप्तता है. घटना को तीन दिन बीत चुके हैं. बताते चलें कि 22 मार्च शनिवार को अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ी कुम्हरार के समीप स्थित एशिया हॉस्पिटल की संचालिका निदेशक सुरभि राज की हत्या बदमाशों ने अस्पताल परिसर में द्वितीय तल्ले पर बने निदेशक कक्ष में कर दी थी. सुरभि राज खून से लथपथ कक्ष में मिली थीं. जिसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है. जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी है. मृतका के शरीर पर चार से पांच जख्म के निशान मिले हैं. सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल के दौरान कक्ष से पांच खोखा बरामद किया था. वहीं पर आंतरिक निर्माण व साज सज्जा का कार्य चल रहा था. वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था. अत्याधुनिक पिस्टल से हत्या की गयी है. अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक गोली चली और स्टाफ को गोली की आवाज व भनक तक नहीं लगी. प्रशिक्षण के बाद जब एक कर्मी चैंबर में जाता है,तब देखता है कि सुरभि खून से लथपथ कक्ष में गिरी हुई थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन