पटना: घर में छिपाकर रखे थे चोरी के वाहन, पुलिस कार्रवाई में टेंपो, 2 बाइक समेत कई सामान बरामद

Updated:
विज्ञापन

आरोपी के घर से बरामद बाइक व टेपो | Prabhat Khabar Network

पालीगंज पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की मोटरसाइकिल, टेंपो और अन्य सामान बरामद किया है। मुख्य आरोपी संतोष यादव फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Patna News : पालीगंज में चोरी के वाहनों को घर में छिपाकर रखने की सूचना पर पालीगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को पड़ेयाचक गांव में छापेमारी की. पुलिस ने संतोष यादव उर्फ छोटन यादव के घर की तलाशी लेकर चोरी का एक टेंपो, दो मोटरसाइकिल, एक मोटर और तीन बैट्री बरामद की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित घर से फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि पड़ेयाचक गांव में एक व्यक्ति अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिल और टेंपो छिपाकर रखे हुए है. सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज-01 के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी.

टीम ने सूचना के आधार पर संतोष यादव उर्फ छोटन यादव के घर पर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया.

तलाशी में मिले चोरी के वाहन

पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां से एक टेंपो और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं. इसके अलावा एक मोटर और तीन बैट्री भी मिलीं. पुलिस बरामद वाहनों और सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मामले में पालीगंज थाना कांड संख्या 449/26, दिनांक 25 अगस्त 2026 को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन