पीएम के दौरे को लेकर विक्रमगंज पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत 30 मई को रोहतास जिले के विक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत 30 मई को रोहतास जिले के विक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर विक्रमगंज में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल रविवार को विक्रमगंज पहुंचे और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संगठनों, निजी विद्यालय संचालकों, मुखिया संघ व जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकों के माध्यम से समन्वय स्थापित किया. डॉ जायसवाल ने एक स्कूल में निजी विद्यालयों के संचालकों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इसके बाद उन्होंने मुखिया संघ की बैठक में सम्मिलित होकर सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सपरिवार आमंत्रित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




