ePaper

पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर आज बिहार में राजकीय शोक

Updated at : 21 Jul 2020 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर आज बिहार में राजकीय शोक

पटना : बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर उनके सम्मान में बिहार सरकार ने एक दिन (21 जुलाई 2020) का राजकीय शोक घोषित किया है. पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेताओं ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर उनके सम्मान में बिहार सरकार ने एक दिन (21 जुलाई 2020) का राजकीय शोक घोषित किया है. पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेताओं ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है.

राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि दिवंगत लालजी टंडन एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और विद्वान लेखक थे. उनके निधन से भारतीय राजनीतिक-सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है. राज्यपाल ने टंडन की दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संदेश में कहा है कि दिवंगत लालजी टंडन एक लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् थे. बिहार के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा. उन्होंने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास को गति प्रदान की. उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी लखनऊ के सांसद तथा राज्य के विभिन्न विभागों के मंत्री पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. दिवंगत लालजी टंडन के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध था. उनके निधन का समाचार सुनकर मुझे बेहद दुख पहुंचा है. मुख्यमंत्री ने लालजी टंडन के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन तथा पुत्र सुबोध टंडन से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी. साथ ही लालजी टंडन के सम्मान में बिहार सरकार ने 21 जुलाई 2020 को एक दिन के लिए राजकीय शोक घोषित किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार और मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मोदी ने शोक संदेश में कहा है कि लालजी टंडन के निधन से भाजपा के साथ-साथ भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. टंडन आजीवन पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत करने में सदैव अपना सक्रिय योगदान दिया. मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके समर्थकों, शुभचिंतकों व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन