ePaper

Voter Card: बिहार के सभी जिलों में मतदाता सूची के लिए लगा विशेष कैंप, मतदाता पहुंचे अपने बूथ

Updated at : 10 Jan 2021 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
Voter List Revision

राज्य में विशेष मतदाता सूची (Voter List) के पुनरीक्षण को लेकर रविवार को राज्य के सभी 77221 बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटाने, स्थान परिवर्तन करने के साथ नाम, पता व लिंग में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

राज्य में विशेष मतदाता सूची (Voter List) के पुनरीक्षण को लेकर रविवार को राज्य के सभी 77221 बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटाने, स्थान परिवर्तन करने के साथ नाम, पता व लिंग में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पहली जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरा करनेवाले मतदाताओं को प्रपत्र छह में सभी सूचनाएं दर्ज कर आवेदन पत्र बीएलओ को जमा करना होगा. प्रपत्र छह में मतदाताओं को अपना नाम, उप नाम, आवेदक के नातेदार का नाम और उप नाम, नातेदारी की किस्म, जन्म तिथि, आवेदक का लिंग, वर्तमान पता, गली, शहर, ग्राम, डाकघर, जिला, राज्य की सूचना आवेदन पत्र में दर्ज करना होगा.

अविवाहित महिला को माता-पिता के नाम का उल्लेख जबकि विवाहित महिला को पति का नाम दर्ज करना होगा. आयु के संदर्भ में जन्मतिथि का एक दस्तावेजी प्रमाण पत्र संलग्न करना है.

Also Read: बिहार एनडीए में ‘ऑल इज वेल ‘, सीएम नीतीश ने कहा- पूरे पांच साल चलेगी सरकार, अधिक मजबूत होकर उभरेगी जदयू

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन